यूआईडीएआई

  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size
संपर्क सूत्र स्क्रीन रीडर
आधार कैसे प्राप्त करें?:-

आधार प्राप्त करने की विधि-स्थानीय मीडिया द्वारा उपर्युक्त समय पर प्रचारित किया जायेगा, जिसके आधार पर निवासी निकट के नामांकन शिविर पर जाकर आधार हेतु पंजीयन करा सकते हैं। निवासियों को प्राथमिक तौर पर कुछ दस्तावेजों, जो कि मीडिया के विज्ञापनों में निर्देशित किया जायेगा को साथ लाना होगा।

आधार हेतु पंजीयन कराने के साथ ही निवासियों को दसों अंगुलियों के निशान एवं आंख की पुतली की छवि हेतु बायोमैट्रिक स्कैनिंग से गुजरना होगा। इसके बाद उनका फोटो लिया जायेगा एवं कार्य सम्पन्न होने के बाद एक नामांकन संख्या प्रदान किया जायेगा। नामांकन एजेंसी अनुसार निवासी को 20 से 30 दिनों के भीतर आधार संख्या जारी की जायेगी।