यूआईडीएआई

  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size
संपर्क सूत्र स्क्रीन रीडर
होम प्रशिक्षण
 
 

प्रशिक्षण एवं प्रमाणीकरण:-

सभी हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये भा.वि.प.प्रा के पास एक विस्तृत रणनीति है। प्रभावशाली प्रशिक्षण प्रदाय करने के लिये भा.वि.प.प्रा ने विषय वस्तु से संबंधित प्रौद्योगिकी टीम परियोजना प्रबंधन इकाई एवं अन्य विशेषज्ञों की सहायता से पूरी प्रशिक्षण सामग्री सीएमसी लि. के साथ मिलकर विकसित की है। प्रशिक्षण संबंधी विषय-वस्तु का अधिक से अधिक प्रसार करने के लिये प्रशिक्षण सामग्री को वेब साइट में उपलब्ध कराया गया है। यह सामग्री नामांकन एजेंसियों, पंजीयकों, प्रशिक्षण एजेंसियों के लिये दिशा-निर्देश एवं संदर्भ के लिये वेब साइट पर रखी गयी है।

 

प्रशिक्षण सामग्री- उद्देश्य:-

भा.वि.प.प्रा. पारिस्थिकी प्रणाली
आधार के लक्ष्य एवं उद्देश्य
भा.वि.प.प्रा द्वारा प्रस्तुत आधार की सफलता सुनिश्चित करने के लिये निर्मित प्रक्रिया, जिसका अनुसरण किया जाना है।
नामांकन केन्द्र स्थापित करना एवं रख-रखाव की प्रक्रिया।
निवासियों को नामांकित करने हेतु आवश्यक विभिन्न उपकरणों की उपयोग विधि।
आधार नामांकन क्लाइंट, जिसका कि नामांकन प्रक्रिया के समय आंकड़ों की प्रविष्टि के लिये किया जाता है, का परिचय।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान असाधारण मामलों को निपटान।
निवासियों, उनकी चिन्ताओं एवं आपत्तियों से निपटना।

 

प्रशिक्षण सामग्री

निम्नलिखित सामग्रियों की इसके अंतर्गत मुख्य भूमिका है

मॉड्यूल - I भा.वि.प.प्रा एवं आधार (पीडीएफ इंग्लिश) (पीडीएफ-हिन्दी) ( सीबीटी)
मॉड्यूल - II आधार नामांकन प्रक्रिया (पीडीएफ इंग्लिश) (पीडीएफ-हिन्दी) (पुस्तिका ) (सीबीटी)
मॉड्यूल - III नामांकन केन्द्र की स्थापना एवं रख-रखाव(PDF-English) (PDF-हिन्दी) (CBT)
मॉड्यूल - IV मौलिक एवं हार्डवेयर उपकरण (PDF-English) (PDF-हिन्दी) (CBT)
मॉड्यूल - V बायोमैट्रिक उपकरणों के साथ काम करना। (PDF-English) (PDF-हिन्दी) (CBT)
मॉड्यूल - VI आधार नामांकन क्लाइंट (PDF-English) (PDF-हिन्दी) (Handbook) (CBT)
मॉड्यूल - VII अपवादों एवं शिकायतों का निपटान (PDF-English) (PDF-हिन्दी)
ब्लॅाक एवं पंचायतों हेतु प्रशिक्षण सामग्री(PDF)
जिला स्तरीय अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण माड्यूल(PDF)


प्रशासन प्रशिक्षण सामग्री:

पैनल में शामिल प्रशिक्षण एजेंसियां:-

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (भा.वि.प.प्रा) द्वारा, नामांकन एजेंसियों के लिये कार्य करने वाले विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये प्राप्त रूचि की अभिव्यक्ति के आधार पर निर्धारित तकनीकी दक्षता मापदंड के आधार पर 15 प्रशिक्षण एजेंसियों का एक पैनल बनाया गया है। नामांकन एजेंसियां निवासियों का जनसांख्यिकीय एवं बायोमैट्रिक जानकारी प्राप्त करेंगी एवं उन्हें भा.वि.प.प्रा के केन्द्रीय डाटाबेस में निवासियों के लिये आधार हेतु नामांकित करने हेतु भेजेगी। पंजीयक, तथा नामांकन एजेंसियां अपनी प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं एवं अपने कर्मचारियों में कुशलता विकसित करने के लिये पैनल में शामिल इन प्रशिक्षण एजेंसियों से संपर्क कर सकती हैं। पैनल में शामिल प्रशिक्षण एजेंसियों हेतु प्रशिक्षण सामग्री, नामांकन कर्मचारियों हेतु प्रशिक्षण की तकनीकी तथा सॉफ्टवेयर एवं बायोमैट्रिक हार्डवेयर पर तकनीकी इनपुट के लिये प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करने की योजना बनायी गई है।


प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण:-

प्रशिक्षण एजेंसियों के मास्टर प्रशिक्षकों हेतु चार मास्टर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनायी गई है। यह प्रशिक्षण सीएमसी लि. द्वारा आयोजित किया जा रहा है। भा.वि.प.प्रा. के विशेषज्ञों द्वारा भी प्रशिक्षण सत्रों की निगरानी की जाती है। यह सामग्री के परीक्षण एवं आगे और सुधार हेतु अनुमति भी प्रदान करता है। पहला मास्टर्स प्रशिक्षण, अगस्त 2010 में हैदराबाद में एवं सितंबर 2010 के प्रथम सप्ताह में रांची में आयोजित किये गये थे। तीसरा मास्टर्स प्रशिक्षण 20 सितंबर को चंडीगढ़ में आयोजित करने का प्रावधान है।

 

पैनल में शामिल प्रशिक्षण एजेंसियों की सूची

1. आल इंडिया पी.टी.यू डी.ई.पी एसोसिएशन
चौथी मंजिल, एस.सी.ओ-21
फिरोज गांधी मार्केट,
लुधियाना
मो: 09814408330; 09915526263
ई-मेल आईडी ी: ptuassociates@gmail.com
dpssekhon@gmail.com

2. एपटेक लिमिटेड
ए-37, द्वितीय तल,
सेक्टर-4
नोएडा- 201301
फोन: 0120-4505600; 4505700
मो: 09810090535
ई-मेल आईडी : alokt@aptech.ac.in
harshs@aptech.ac.in

3. सी.डी.ए.सी. (सेंटर फार डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग)
एन.एस.जी. आई.टी. पार्क , एस नं.127/2B/2A,
सरजा होटल लेन, औन्ध
पुणे -411 007
मो: 09822070922
ई-मेल आईडी : darbari@cdac.in

4. कवालियर इण्डिया
कवालियर टॅावर
702, 7वां मुख्य, दूसरा ब्लॅाक, कल्याण नगर
एच.आर.बी.आर ले-आउट नियर केनरा बैंक
बंगलुरू
फोन: 080-25458939.
मो: 09845161052, 09343509852
मो: 09311010331
ई-मेल आईडी : cavalierindia.bangalore@yahoo.com

5. एवरान एजूकेशन लिमिटेड
"एवरान हाउस"
प्लाट नं. 96-99 औद्योगिक क्षेत्र
पेरूनगुड़ी, चेन्नई 600096
फोन: 044-23718202; 23718203; 42968400
फैक्स: 044-42968488
ई-मेल आईडी : gopalakrishnan@everonn.com

6. एसिट
बी-7- ए-ब्लॅाक, द्वितीय तल
डीडीए शॅापिंग कॅाम्पलेक्स
नारायणा, रिंग रोड,
नई दिल्ली- 110028
फोन: 011-25771643; 25771683
फैक्स: 011-25771929
ई-मेल आईडी : ecitdel@ecil.co.in

7. सी.एम.सी लि.
क्षेत्रीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यालय (उ.क्षे.)
8वां तल, शाहपुरी टॅावर
सी-58, सामुदायिक केन्द्र,
जनकपुरी
नई दिल्ली- 110058
फोन: 011-25534208/09
मो: 09818119202
ई-मेल आईडी : kumud.sethi@cmcltd.com

8. हीरो माइंडमाइन संस्था
प्लैन कोर्ट, दूसरा तल
20/4, मेहरौली, गुडगांव रोड
गुड़गांव- 112001
मो: 09717995681
फोन: 91-124-2220271/027
फैक्स: 91-124-2220386
ई-मेल आईडी : manu.nanda@heromindmine.com

9. इण्डिया केन एजूकेशन (प्रा) लि.
नॅालेज बाउल वार्ड
ए-8(ए) सेक्टर-62
नोएडा (यूपी)
मो: 09350104855, 9752051207
ई-मेल आईडी : deepak.mehrotra@indiacan.com
Anthony.paul@indiacan.com

10. मनिपाल के12 एजूकेशन (प्रा.) लि. (
65-ए, ओमप्रो टॅावर्स
तृतीय तल, कालू सराय
नई दिल्ली- 110016
फोन: 46068507
मो:09811770016
ई-मेल आईडी : vishal.sharma@edurite.com

11. मनिपाल एजूकेशन
मनिपाल यूनिवर्सिटी लर्निंग
मनिपाल टॅावर्स
#र14, ओल्ड एयरपोर्ट रोड
एच.ए.एल. बंगलुरू
मो 09910063953
ई-मेल आईडी : pramod.sharma@manipalu.com

12.एन आई आई टी लि.
8, बालाजी एस्टेट
सुदर्शन मुंजाल मार्ग, कालकाजी
नई दिल्ली- 110019
फोन: 40519700
फैक्स: 41675844
मो 09811027927
ई-मेल आईडी : amit.kapur@niit.com

13. टाटा इंट्रेक्टिव सिस्टम्स
चतुर्थ तल, लीला बिसनेस पार्क
अंधेरी-कुर्ला रोड,
अंधेरी (पूर्व)
मुंबई- 400059
फोन: 022-66438000
ई-मेल आईडी : rajeshj@tatainteractive.com

14. डी.ओ.इ.ए.सी.सी. सोसाइटी
इलेक्ट्रानिक निकेतल, 6, सीजीओ कॅाम्पलेक्स
लोधी रोड,
नई दिल्ली- 110005
मो 9958428265
9958077794
ई-मेल आईडी : mmtripathi@doeacc.edu.com

15. क्रक्स मैनेजमेंट
410, चौथी मंजिल,
मायहोम, टायकून
बेगमपेट,
हैदराबाद- 500016
फोन: 040-66787000, 9010136300
ई-मेल आईडी : mailadmin@cruxmanagement.com;
siroja@cruxmangement.com

परीक्षण एवं प्रमाणीकरण:-

भा.वि.प.प्रा. अपने निर्दिष्ट मानकों के अनुसार नागरिकों के नामांकन हेतु नियुक्त व्यक्तियों की कार्य क्षमता का ऑनलाइन परीक्षण हेतु परीक्षण एवं प्रमाणीकरण एजेंसी को नियुक्त किया है। यद्यपि , भा.वि.प.प्रा. ने प्रशिक्षण अनिवार्य नहीं किया है तथापि नामांकन कर्मचारियों द्वारा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये प्रमाणीकरण अनिवार्य निर्दिष्ट किया है। भा.वि.प.प्रा ने नामांकन केन्द्र के आपरेटर्स एवं पर्यवेक्षकों के लिये प्रमाणीकरण प्रक्रिया आयोजित करने हेतु सिफी को नियुक्त किया है। आवेदक भा.वि.प.प्रा की वेबसाइट के माध्यम से अपना परीक्षण एवं प्रमाणीकरण सम्पन्न कर सकता है। भा.वि.प.प्रा. वेबसाइट में सिफी-भा.वि.प.प्रा परियोजना (ऑनलाइन पंजीयन एवं परीक्षण) अनुप्रयोग यू.आर.एल. लिंक दिखाई देता है जिसका उपयोग कर उम्मीदवार सिफी के अनुप्रयोग पर जा सकता है। उम्मीदवार सिफी-भा.वि.प.प्रा. अनुप्रयोग के होमपेज पर भी वही यू.आर.एल. प्रविष्ट कर सीधे भी पहुंच सकता है। उम्मीदवार, प्रषिक्षण के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद पंजीयन कर सकता है, शुल्क भर सकता है परीक्षण हेतु स्तर का भी चयन कर सकता है एवं सफल होने पर सिफी से प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है। परीक्षण एवं प्रमाणीकरण के लिंक में विस्तृत पंजीयक प्रक्रिया, शहर के अनुसार नामांकन एजेंसियां एवं सिफी ई-पोर्ट, परीक्षण विवरण एवं क्रमशः इन कार्यक्रमों की प्रारंभ एवं अंत की तिथि का विवरण तथा अधिक जानकारी के लिये कृपया निम्नांकित लिंक पर जाऐं।