निवासी का नामांकन अस्वीकार्य न हो यह सुनिश्चित करने के लिए उसके क्या-क्या उत्तरदायित्व हैं?

निवासी अपने सम्मुख उपस्थित रेजिडेंट स्क्रीन पर अपना विवरण अंग्रेजी में साथ ही साथ स्थानीय भाषा में जरूर पढ़ लें। यह सुनिश्चित कर लें कि नाम, लिंग, जन्म तिथि , पता आदि सब ठीक हैं। यह भी सुनिश्चित करें कि कोई उपाधि /अभिवादन जैसे श्री/ श्रीमान/ कर्नल/ डॉ आदि नाम के आगे या पीछे ना लगे हों। अपना संक्षिप्त नाम देने की बजाए पूरा नाम देने की सलाह दी जाती है जैसे बी. के. शर्मा के स्थान पर ब्रज कुमार शर्मा लिखा जाना चाहिए। यह भी देखें कि ऑपरेटर द्वारा लिया गया फोटोग्राफ सही और पहचाने जाने योग्य है।